Monday, November 21, 2011

खोज अभी जारी है

द्वन्द चल रहा अंतर्मन में
यह कैसी लाचारी है
जीवन के सच में सच्चाई की
पर खोज अभी भी जारी है|

निकल चुका है आधा जीवन
पर कुछ करने की तयारी है
बहुत मिला है इस दुनिया से
पर खोज अभी भी जारी है|

सबको मिलता सोच समझ कर
समय बड़ा व्यापारी है
दिल को छूने वाले पल की
पर खोज अभी भी जारी है|


बचपन के दिन बीते सरपट
अब सर पे दुनियादारी है
बचपन के कुछ सपनो की
पर खोज अभी भी जारी है|

"It's a magical world, Hobbes, ol' buddy... Let's go exploring!"
~ Calvin in "Calvin and Hobbes" by Bill Waterson 

Sunday, August 14, 2011

कविता

ज़ेहन में एक कविता थी, शायद सो गयी है
रोज़मर्रा कारोबार के ढेर में कहीं खो गयी है
छंद के छल्ले जीवन के बोझ तले बिखर गए हैं
छंद हीन कविता निर्वस्त्र सी रो गयी है!